ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मंत्री बनने के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर बोले नीरज कुमार, "जब तक जान रहेगी तब तक करेंगे क्षेत्र का विकास"

28-Feb-2021 07:59 PM

By neeraj kumar

SAHARSA: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद नीरज कुमार सिंह "बबलू' आज पहली बार सहरसा पहुंचे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री के सहरसा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुपर मार्केट स्थित कला भवन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री नीरज कुमार सिंह शामिल हुए।

news image


 कार्यकर्ताओं ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। जबकि क्षत्रिय समाज की परंपरा के अनुसार बीजेपी नेत्री सह विधान पार्षद नूतन सिंह ने चांदी का मुकूट पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।  

news image



इस मौके पर कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन, पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कोसी के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे।

news image


 उन्होंने कहा कि जन्मभूमि भले ना रहा हो पर यह उनकी कर्मभूमि जरूर है। यहां की जनता के आशीर्वाद से ही वे पांच बार विधायक रहे और अब मंत्री बन चुके है। उन्होंने कहा कि जब तक जान रहेगी तब तक इस क्षेत्र का विकास करेंगे। 

news image


news image