बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
10-Jan-2022 04:39 PM
JHARKHAND: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद अब झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि काफी कम लक्षण हैं। कोई तकलीफ भी नहीं है। वे जमशेदपुर में होम आइसोलेटेड हैं। जल्द ही आपकी सेवा में उपस्थित होंगे।
बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वे जमशेदपुर में होम आइसोलेटेड हैं। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत माली, कैंटीन और क्लर्क सहित 31 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 15 लोग संक्रमित मिले थे।
इनमें मुख्यमंत्री की पत्नी व उनके दोनों बच्चे शामिल थे। जिसके बाद 62 कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आयी थी। रिपोर्ट में 16 और संक्रमित मिले। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास में आगंतुकों के प्रवेश पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गयी है। रविवार को पूरे मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज किया गया है। झारखंड में भी कोरोना का कहर जारी है। यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है।