ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / पैरोल मिलने के दसवें दिन मंत्री अशोक चौधरी से मिले अनंत सिंह, कहा-नीतीश...

पैरोल मिलने के दसवें दिन मंत्री अशोक चौधरी से मिले अनंत सिंह, कहा-नीतीश कुमार की तरह ना कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और ना ही होगा

15-May-2024 04:53 PM

By First Bihar

PATNA: आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल बाहुबली अनंत सिंह को मिली है। 


पैरोल पर बाहर आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री से मिलने पहुंचे। पैरोल के दसवें दिन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।  


बता दें कि जब से अनंत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं तभी से वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि ना तो नीतीश कुमार जैसा कोई मुख्यमंत्री बना है और ना ही आगे बनेगा। नीतीश कुमार की तारीफ करते वो नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार की तरह ना तो कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ है और ना ही कभी पैदा होगा। 


अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही जनता के दीवाने थे वे जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते थे और भी बिहार के लोगों की सेवा में लगे हैं। उनके जैसा बिहार में विकास कार्य किसी ने नहीं किया। अनंत सिंह ने मीडिया से कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है तब दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था। 


अनंत सिंह ने फिर कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह ना कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और ना ही होगा। बाहुबली अनंत सिंह से मुलाकात के बाद बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने एक्स पर लिखा कि आज आवास पर मोकामा विधानसभा से पूर्व विधायक भाई अनंत सिंह जी का आगमन हुआ। इस दौरान उनसे समाजहित व क्षेत्रहित सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 





news image

news image