परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
28-May-2023 09:44 PM
By Tahsin Ali
PATNA: बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व कस्बा से कांग्रेस विधायक अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एयर लिफ्ट कर पटना भेजा गया है जहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० अफाक आलम से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टरों से उनकी हालत की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विश्वसनीय सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक अफाक आलम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पटना के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
इससे कुछ दिन पहले डॉक्टरों की टीम अफाक आलम से मिलने कस्बा स्थित उनके आवास पहुंची थी। उस वक्त उनकी हालत ठीक थी। वे स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से पटना भेजा गया।

