पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
23-Jul-2021 08:29 AM
PATNA : 26 जुलाई से शुरू हो रहे हैं बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बिहार विधान परिषद में दोपहर 12:30 बजे से कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनाई जाएगी कि मानसून सत्र सुचारू तरीके से चले।
उधर बिहार विधानसभा में भी तकरीबन 3 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन होना है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और छोटे मानसून सत्र के दौरान सदन में जनहित के साथ-साथ विधायी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाए इसको लेकर सहमति बनाएंगे। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र हंगामेदार रहा था। बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने जिस तरह हंगामा किया था उसके बाद विधानसभा में कैसे उनकी पिटाई की गई यह बात सबको मालूम है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा यह नहीं चाहेंगे कि बजट सत्र की पुनरावृत्ति एक बार फिर से मानसून सत्र में हो।
सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तमाम दलों के नेता भी बैठक में शामिल होंगे हालांकि नेता प्रतिपक्ष पटना में नहीं हैं लिहाजा तेजस्वी यादव के स्थान पर उनकी पार्टी के दूसरे नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मानसून सत्र बेहद छोटा होने वाला है और इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक भी पेश करने वाली है। इसके अलावा विपक्ष कई मसलों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।