सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Jun-2022 11:07 AM
PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सत्र के आखिरी दिन आज एक बार फिर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में विपक्षी दल आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं. सदन की कार्यवाही जब 11:00 बजे शुरू हुई तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा मौजूद नहीं रहे. उनकी जगह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने सदन का संचालन शुरू किया.
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नोत्तर काल जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे. विपक्षी दल के विधायक वेल में आ गए और हाथों में प्ले कार्ड लेकर अग्नीपथ योजना पर चर्चा की मांग करने लगे. इस दौरान नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्षी दलों ने नारेबाजी भी की जिस पर डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने सख्त एतराज जताया. तार किशोर प्रसाद के सदन में आपत्ति जताते ही विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दी
आपको बता दें कि 24 जून से शुरू हुआ बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज खत्म हो रहा है. सदन में आज प्रश्नोत्तर काल के बाद दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होना है. इसके अलावा कई समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जानी है. सदन में आज गैर सरकारी संकल्प का दिन है, लेकिन फिलहाल विपक्ष के हंगामे के कारण यह पूरा मानसून सत्र बेकार जाता दिख रहा है.