ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

मानसून सत्र से पहले एक बार फिर होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! खड़गे और राहुल के साथ विपक्षी बैठक में सबकुछ हो गया तय

मानसून सत्र से पहले एक बार फिर होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! खड़गे और राहुल के साथ विपक्षी बैठक में सबकुछ हो गया तय

25-Jun-2023 08:31 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में आयोजित विपक्षी दल की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद अब एक बार फिर से एक कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। अब यह चर्चा शुरू कर दिया गया है कि, क्या इस बार के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर लिए जाएगा ? चर्चा तो इस बात की भी है कि, सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों की बैठक के दौरान  राहुल गांधी और खड़गे से इसको लेकर बातचीत की है। खड़गे के तरफ से इसको जल्द से जल्द निपटा लेने को कहा गया है। 


दरअसल, विपक्षी एकता की मीटिंग में राहुल गांधी के आगमन से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने यह कहा था कि, विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो और राजद के एक मंत्री बनाए जाएंगे। जिसके बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि बैठक के बाद आखिरकार कब कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस बीच विपक्षी बैठक के खत्म होने के बाद राहुल और खड़गे के दिल्ली वापसी से पहले  नीतीश कुमार ने इस मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल राव से बातचीत कि और कांग्रेस नेता के तरफ से जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार करने को कहा गया है।


मालूम हो कि, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने कैबिनेट का विस्तार करना चाहेंगे ताकि इस बार का मानसून सत्र नए मंत्रियों के साथ शुरू हो। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।


आपको बताते चलें क ,नीतीश कैबिनेट में फिलहाल अभी मुख्यमंत्री को छोड़कर 30 मंत्री हैं, बाकी के 4 विभागों की जिम्मेवारी अलग -अलग मंत्रियों को अतरिक्त प्रभार के तौर पर दिया गया है। इस महागठबंधन सरकार के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने दस अगस्त, 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद 16 अगस्त को इस सरकार के में शामिल  मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया था। इसके  दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री, अशफाक आलम और मुरारी गौतम हैं।