“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
12-May-2024 04:04 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर से 37 लाख रुपए कैश बरामद होने के मामले में ईडी ने समन भेजकर मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है।
दरअसल, बीते 6 मई को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उनके सहयोगी जहांगीर आलम के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने मंत्री के पीए के सहयोगी के घर से 37 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। इतनी भारी रकम एकसाथ मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।
इसी मामले में पूछताछ के लिए अब ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजा है और 14 मई को रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। इस मामले में मंत्री के पीए संजीव लाल और उनका नौकर जहांगीर आलम अभी ईडी की रिमांड पर हैं। मंत्री के पीए की पत्नी से भी ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है और अब अगला नंबर मंत्री आलमगीर आलम का है।