गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
06-Apr-2023 04:17 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर से सांसद रवि किशन और आजमगढ़ से सांसद निरहुआ के बाद भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह BJP का दामन थाम सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं के साथ भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसके बाद पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकले तेज हो गयी है। पवन सिंह ने नितिन गडकरी और विनोद तावड़े से मुलाकात का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया है। पवन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हमारे अभिभावक श्री नितिन गडकरी जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पहले पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से दिल्ली में हुई मुलाकात का फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात साथ मे बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय जयसवाल जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इसके बाद पवन सिंह ने बीजेपी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना संदेश देते हुए लिखा कि-भाजपा के स्थापना दिवस पर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक आंदोलन व पार्टी के बीज को सींचकर वट-वृक्ष का आकार देने वाले मनीषियों को विनम्र श्रद्धांजलि और देवतुल्य करोड़ों कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई!
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस की तरफ से शुभकामना संदेश लगातार आने भी शुरू हो गये हैं। कई फैंस तो अभी से ही उन्हें बीजेपी सांसद के तौर पर बधाई देने लगे हैं। अवनीश पटेल कहते हैं कि अब लग जा बिहार में, 40 सीट का मामला है। नीरज शुक्ला कहते हैं कि लग रहा है आप भी सांसद बनेंगे। टिकट लेके अईहा..वही राजदेव पासवान कहते हैं कि बिहार को जंगलराज से बचा लीजिए। गिरीधर राव ने कहा कि पावर एहिजा से शुरू होला और एहीजा ही खत्म होला...पवन सिंह इज किंग
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हमारे अभिभावक श्री नितिन गडकरी जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया...@nitin_gadkari pic.twitter.com/84nBJCwmps
— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 5, 2023
आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात साथ मे बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय जयसवाल जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ...@TawdeVinod @sanjayjaiswalMP pic.twitter.com/RMdPY5Wn4n
— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 5, 2023
भाजपा के स्थापना दिवस पर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक आंदोलन व पार्टी के बीज को सींचकर वट-वृक्ष का आकार देने वाले मनीषियों को विनम्र श्रद्धांजलि और देवतुल्य करोड़ों कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई!#JPNadda #AmitShah #PMOIndia #nitingadkari #SamratChaudhary @TawdeVinod pic.twitter.com/7FcKgwFTlH
— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 6, 2023