Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
27-Mar-2022 09:17 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : पूर्णिया दौरे पर आए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक के बाद एक लगातार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के 4 में से 3 विधायक के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि मुकेश साहनी का जो हश्र आज भाजपा ने किया है वैसा ही जदयू के साथ भी होगा। चाहे कल हो सप्ताह भर बाद हो या महीना भर बाद हो, लेकिन होना तय है।
मनोज झा ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष झुकने वाले वीडियो पर भी खूब सुनाया। मनोज झा ने कहा कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है, हम सब उनके लिए आदर करते हैं। लेकिन ऐसा क्या कि 180 डिग्री पर झुक जाएं।
ये वही नीतीश कुमार हैं न जिनके डीएनए पर सवाल उठा था। कुर्सी से ऐसा क्या प्यार जो इतना झुका दे। मनोज झा ने कहा कि अगर हम इस हालात में होते तो हमारे नेता कभी 45 सीट लाने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनते। मनोज झा ने जदयू का राजद के साथ आने का खुले तौर पर स्पष्ट नहीं कहा लेकिन इतना ज़रूर बताया कि जदयू नेताओं में बहुतों को सरकार से समस्या है। वो सब भी चाहते हैं कुछ परिवर्तन हो।
राज्य सभा सांसद मनोज झा ने विधानपरिषद चुनाव और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 24 एमएलसी सीटों पर इस बार राजद गढ़बंधन के प्रत्याशियों कि जीत होगी। वही एआईएमआईएम पार्टी पर चुटकी लेते हुए मनोज झा ने कहा कि सीमांचल के लोगों को सीमांचल की बिरयानी अच्छी लगती है ना कि हैदराबादी।