ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / मांझी-सहनी पर अनंत सिंह ने बोला हमला..हम इनका नाम भी नहीं सुनना चाहते...

मांझी-सहनी पर अनंत सिंह ने बोला हमला..हम इनका नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं, नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

01-Feb-2022 09:40 PM

PATNA: मोकामा से आजेडी विधायक अनंत सिंह की पेशी आज MP-MLA कोर्ट में हुई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। आरजेडी के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद बिहार में फैसला होगा। वही उन्होंने इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दोनों का नाम हम सुनना भी नहीं चाहते हैं। जब भी चुनाव आता है ये लोग जनता को छोड़ सिर्फ अपने परिवार के बारे में ही सोचने लगते हैं। 


अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि चोर दरवाजे से वे मुख्यमंत्री बने है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को तो बिहार की जनता मुख्यमंत्री बना चुकी थी। अनंत सिंह ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद बिहार में फैसला होगा। वही एमएलसी चुनाव में कार्तिकेय सिंह को समर्थन देने का भी ऐलान अनंत सिंह ने किया है। वही मुकेश सहनी और जीतनराम मांझी पर अनंत सिंह ने कहा कि हम इनका नाम भी सुनना पसंद नहीं करते। 


जब उनसे मीडिया ने पूछा कि नीतीश जी बीजेपी के साथ अब रहना नहीं चाहते हैं इस पर क्या कहेंगे। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कहा कि ऊ सब ऐसे ही चलते रहेगा...खटखूट होते रहेगा...उससे कुछ होना जानी नहीं है...वे बीजेपी से अलग नहीं होंगे। यूपी के इलेक्शन के बाद यहां निर्णय होगा...अभी जो हो रहा है सब नाटक है। अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने पर कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री जनता बनावेगा...जनता उनको बना भी दिया था लेकिन चोरी बैमानी करके कोई बना है..कुछ वोटकटवा आदमी खड़ा हो जाता है ओकर नतीजा भी कुछ भोगना पड़ता है। मुकेश सहनी के साथ-साथ तीन चार गो नेता का नाम ही हम  सुनना नहीं चाहते हैं...जनता के सेवा करने के लिए कुल नहीं आया है...जब-जब इलेक्शन आता है तब छेड़ियाता है..ऐसे करेगे तो पार्टी की ओर से फिर कुछ मिल जाएगा...ऐसे नेता को पार्टी में लेना ही नहीं चाहिए...सब अपने परिवार के लिए मर रहे हैं जनता के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।