चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
09-Feb-2024 05:12 PM
By First Bihar
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी हम को लेकर लगाये जा रहे तमाम कयासों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। अब मांझी ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी हम पीएम मोदी जी के साथ थें..पीएम मोदी जी के साथ हैं और आगे भी पीएम मोदी जी के साथ रहेगा।
बता दें कि 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके पुत्र संतोष मांझी को मंत्री बनाया गया था। लेकिन जीतनराम मांझी दो मंत्री पद की मांग कर रहे थे। मांझी का कहना था कि एक रोटी से पेट नहीं भरता दो या तीन रोटी चाहिए। कम से कम दो रोटी तो चाहिए ही।
उन्होंने यह भी कहा था कि महागठबंधन की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला था जिसे हमने ठुकरा दिया था। इसलिए हमे कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अन्याय होगा। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत तेज हो गयी है। जीतनराम मांझी भी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए थे।
इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी कि एक मंत्री पद मिलने से मांझी नाराज हैं और यही कारण है कि वो कम से कम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। मांझी के इस बयान के बाद मांझी की हम पार्टी को लेकर कई कयास लगाया जाने लगा। बिहार की राजनीतिक गलियारों में जो कयास लगाये जा रहे थे उस पर अब जीतनराम मांझी ने विराम लगा दिया है।
मांझी ने कह दिया है कि मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस ग़रीबों,मज़लूमो,दबे-कुचलों के हक़ और हक़कूक की आवाज उठती रहे उनका काम हो यही काफी है। मैं ग़रीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। HAM मोदी जी के साथ थें, HAM मोदी जी के साथ हैं, HAM मोदी जी के साथ रहेंगें।