ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / मांझी ने जब वोट कटवा पार्टी कहा तब बोले चिराग...बहुत छोटा हूं मैं...

मांझी ने जब वोट कटवा पार्टी कहा तब बोले चिराग...बहुत छोटा हूं मैं उनसे..मुझे बस उनका आशीर्वाद चाहिए

15-Mar-2022 06:48 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) को साफ शब्दों में वोटकटवा कह कर संबोधित किया। यह बातें उन्होंने गया में जेडीयू की विधान पार्षद प्रत्याशी मनोरमा देवी के नामांकन के दौरान कही। जीतन राम मांझी ने कहा कि लोजपा एक वोट कटवा पार्टी है। 


चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का एक मात्र उद्धेश्य जेडीयू को हराना है लेकिन ऐसा नहीं होगा। लोजपा कितना भी बेहतर कैडिडेट चुनावी मैदान में उतार ले, लोग उसे नहीं बल्कि एनडीए को ही वोट देंगे। क्योंकि लोग जानते हैं कि लोजपा क्या है? और उसका उद्धेश्य क्या है?


लोजपा (रामविलास) पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मांझी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। औरंगाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान जब यह पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनकी पार्टी को वोटकटवा कहा है। मांझी के इस बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि वे मुझसे काफी बड़े हैं। हमारे अभिभावक हैं। अभिभावक को बोलने दीजिए। मैं अभी उनके कद का नहीं हूं। मुझे उनसे अभी बहुत कुछ सीखना है।