Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-Dec-2021 09:44 PM
GAYA: अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। इस बार उन्होंने सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे दी है।
जीतन राम मांझी ने गया के एक कार्यक्रम में कहा कि अगर नीतीश कुमार हमारे क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रूपया नहीं दिया तो समझ लेंगे। मांझी ने अपने बयान में कहा कि वो एक बार कहने पर नहीं देंगे तो फिर हम उनको कहेंगे अगर बात नहीं मानेंगे तो हम कह देंगे, हम आपके दल में नहीं है गठबंधन में है ,कही हम चमक नहीं जाए इसलिए हमको नहीं दीजियेगा तो समझ लीजियेगा।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार एनडीए के सबसे बड़े नेता नीतीश कुमार के लिए एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया है। मांझी ने ये बयान देकर एक बार फिर नीतीश कुमार को एहसास दिलाया है कि भले उनकी पार्टी में विधायकों की संख्या सबसे कम हो लेकिन सरकार में होने का उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फायदा होना चाहिए, क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चलना चाहिए। उन्होने अपने बयान में इस बात का भी जोर दिया कि कही हम चमक न जाएं इसलिए हमारे क्षेत्र के विकास को नहीं रोका जाए।
बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है उसकी एक बानगी भर है मांझी का ये बयान। एक तरह जहां सत्र के दौरान बीजेपी और जेडीयू के नेता-मंत्री एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करते नजर आए, वही दूसरी ओर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का अपने ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठाया गया सवाल और अपने पार्टी के विधान पार्षद नवल यादव से भिड़त ये बताता है कि एनडीए के अंदर बहुत कुछ चल रहा है। यही नहीं ज्ञानेंद्र ज्ञानू और जेडीयू विधानपार्षद संजय कुमार सिंह का एक दूसरे पर बयानों से हमला बताता है कि एनडीए में ऑल इज वेल नहीं है।