गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
15-Sep-2022 03:20 PM
PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी इन दिनों लगातार हमलावर है। बीजेपी के नेता आए दिन नीतीश सरकार को घेरने का काम कर रही है। बीजेपी नेताओं के बयान पर जीतनराम मांझी ने पलटवार किया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को बदलने के लिए बीजेपी के पास राष्ट्रपति शासन ही विकल्प बचा है। बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है। मांझी ने बेगूसराय की घटना को बीजेपी की राजनीतिक साजिश करार दिया है।
वहीं कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण पर बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी प्रतिक्रिया सामने आई है। जीतनराम मांझी ने कहा कि कोई सच्चाई को छिपाता है कोई सच्चाई को सामने रखकर उसमें सुधार करने का प्रयास करता है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जो कुछ कहा हम उनकी बातों से सहमत है। कृषि विभाग जब बीजेपी के हाथ में थी तब काफी गड़बड़ियां हुई। किसानों को सरकार से मिलने वाला लाभ भी इन लोगों ने रोके रखा। इससे उबकर मंत्री सुधाकर सिंह ने उक्त बातें कही।
जीतनराम मांझी ने बेगूसराय गोलीकांड मामले पर कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है। सरकार बदलने के लिए राष्ट्रपति शासन ही बीजेपी के पास विकल्प बचा है। बेगूसराय की घटना बीजेपी की राजनीतिक साजिश है। जीतनराम मांझी ने कहा कि एक महीने पहले जब बीजेपी साथ में थी तब सब कुछ ठीक था लेकिन जब नीतीश कुमार अलग हो गये है तो आज खराब हो गया। बीजेपी के समय सारी गड़बड़ियां हो रही थी जिसे देखते हुए नीतीश कुमार ने पाला बदला। जो बीजेपी बर्दास्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे। नीतीश कुमार ना तो किसी को बचाते हैं और ना ही फंसाते हैं। इसी तरह बेगूसराय गोलीकांड मामले के दोषियों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।