पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
20-Jul-2022 06:50 PM
BUXAR : बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार पर हमला बोल दिया है। जीतन राम मांझी ने सरकार की बालू और शराब नीति पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। बक्सर पहुंचे मांझी ने कहा है कि सरकार की बालू और शराब नीति के कारण राज्य के गरीब लोग त्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर शराब थोड़ी-थोड़ी पी जाए तो वह दवा का काम करेगी।
जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठा दिया। मांझी ने बिहार सरकार की शराब नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डॉक्टर भी थोड़ी सी शराब दवा के रूप में लेने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि शराब थोड़ी-थोड़ी पी जाए तो वह दवा का काम करेगी लेकिन अधिक ली जाए तो शरीर को हानि पहुंचाएगी।
दरअसल, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण के लिए गठित विधानसभा की पांच सदस्यीय टीम बुधवार को बक्सर पहुंची थी। जीतनराम मांझी के नेतृत्व में टीम बक्सर में एससी एसटी बच्चों के लिए बने राजकीय आवासीय विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की जांच करने के लिए पहुंची थी। इस टीम में मांझी के साथ विधायक सतीश कुमार, मनोज मंजिल, रेखा देवी और जयंती देवी शामिल थीं। जांच के दौरान स्कूल में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।