ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

मांझी को अशोक चौधरी ने दिया जवाब, कहा-आपको आत्म-सुधार की आवश्यकता है!

मांझी को अशोक चौधरी ने दिया जवाब, कहा-आपको आत्म-सुधार की आवश्यकता है!

18-Jan-2024 08:40 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना साधने वाले जीतनराम मांझी को जेडीयू ने जवाब दिया है। जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है! आपको आत्म-सुधार की आवश्यकता है! 


दरअसल पहले बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए एक्स पर लिखा था कि "नीतीश जी आखिर आपको दलितों से इतनी नफ़रत क्यों है? सदन के अंदर मुझे अपमानित किया। बेगुनाह SC पर अत्याचार करवाया। अब अपने MLA से मेरे बहाने मुसहरों को गाली दिलवा रहे है। SC से इतनी ही नफरत है तो अधिसूचना जारी करके दलितों को राज्य से निकाल ही दिजिए। ना दलित रहेगे ना आप उनसे नफरत करेगे। 


जीतनराम मांझी के इस बयान का पलटवार करते हुए जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने भी एक्स पर लिखा है कि आदरणीय, जीतनराम मांझी जी, नमस्कार! बढ़ती उम्र के साथ आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है! 


मंत्री अशोक चौधरी ने आगे लिखा कि मैं याद दिलाता हूं। वो नीतीश जी ही थे जिन्होंने अपना पद त्यागकर आपको बिहार का पहला महादलित मुख्यमंत्री बनाया था और समाज, क्षेत्र और प्रदेश के विकास को गति देने का अवसर दिया था। लेकिन उस समय आप विकास कार्य करने में आप असफल साबित हुए।


अशोक चौधरी आगे कहते हैं कि महात्मा गांधी जी दलित नहीं थे लेकिन समाज में दलितों के उत्थान और छुआछूत जैसी कुरूतियों को समाप्त करने के लिए उन्होंने जो किया, उसी का प्रतिफल आज बिहार व देश में दिखाई देता है। बाबासाहेब और गांधी जी के मार्ग पर चलते हुए बिहार में दलित और शोषित वर्ग के लिए जो काम नीतीश जी ने किए हैं। वह सदियों तक के लिए इतिहास में दर्ज हो चुके हैं। मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को संगठन में जो स्नेह, आदर और सम्मान मिला वो भी उन्हीं की देन है। आपको आत्म-सुधार की आवश्यकता है!