अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 09:47 AM
By Ranjan Singh
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद राजनीतिक हलचल तेज है, सभी पार्टियां सियासी जोड़तोड़ कर सरकार बनाने की जुगत में जुट गई है. इन सब के बीच जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा ने बड़ा दावा किया है.
हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दावा कि है कि हमें दूसरे दल के लोग फोन कर गठबंधन करने की बात कर रहे हैं. दानिश रिजवान ने कहा कि उनकी पार्टी को सीएम, डीप्टी सीएम से लेकर सभी विधायक को मंत्री बनाने के ऑफर आ रहे हैं.
दानिश रिजवान ने कहा कि कोई कितना भी कोशिश कर ले हमारी पार्टी एनडीए के साथ है और रहेगी. हमारे नेता जीतन राम मांझी का कहना है कि हम अंतिम सांस तक एनडीए के साथ रहेंगे. इसके साथ ही मैं पार्टी प्रवक्ता होने के नाते स्पष्ट बता दूं कि हम किसी भी कीमत पर एनडीए का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं.