ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / सामाजिक-आर्थिक सर्वे को मांझी ने दी चुनौती, कहा-मुसहर और भुइयां 1 फीसदी से...

सामाजिक-आर्थिक सर्वे को मांझी ने दी चुनौती, कहा-मुसहर और भुइयां 1 फीसदी से ज्यादा अमीर होंगे तो ले लूंगा राजनीति से सन्यास

07-Nov-2023 03:42 PM

By First Bihar

PATNA: पिछले दिनों बिहार सरकार ने जब जातीय गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया था तब इसे लेकर खूब सियासत हुई थी इस बार सामाजिक-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गयी। जिसके बाद एक बार फिर बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है। इसे लेकर जीतनराम मांझी ने सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होंने सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी को कह दिया कि आप मेरे साथ किसी गांव में चलिये यदि एक फीसदी से ज्यादा मुसहर और भुईयां जाति अमीर होंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। 


बिहार में जातियों की संख्या सामने आने के बाद खूब घमासान हुआ। अभी यह घमासान थमा ही था कि बिहार सरकार ने विधानसभा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट को पेश किया। अब इसको भी लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सदन में कहा कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना कराई और इसके आंकड़े सार्वजनिक किये इसके लिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूछना चाहेंगे कि बिहार में 45 प्रतिशत से ज्यादा मुसहर अमीर हैं और 46 प्रतिशत से ज्यादा भुईयां अमीर हैं। इस उपलब्धी के लिए नीतीश जी को बधाई और शुभकामनाएं। 


जीतनराम मांझी ने इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी से कहा कि आप मेरे साथ किसी गांव में चलें यदि वहां एक फीसदी से ज्यादा मुसहर और भुईयां जाति के लोग अमीर होंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। जीतनराम मांझी ने मंत्री विजय चौधरी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि विजय कुमार जी आप जब चाहे हम साथ चलने को तैयार हैं। चाहे आप समस्तीपुर ही चले। जिसके जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि जब मांझी जी चाहेंगे हम चलने को तैयार हैं।