ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘आने वाले समय में मांझी का होगा बहुत बुरा हश्र’ शराबबंदी खत्म करने...

‘आने वाले समय में मांझी का होगा बहुत बुरा हश्र’ शराबबंदी खत्म करने की मांग पर नीतीश के मंत्री की बड़ी भविष्यवाणी

14-Dec-2023 01:24 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग पर जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा ने पलटवार किया है। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा है कि आने वाले समय में जीतन राम मांझी का बहुत बुरा हश्र होने वाला है। 


बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा है कि शराबबंदी खत्म कराने के लिए जीतन राम मांझी जितना हाथ पैर मार रहे हैं, आने वाले समय में उनका बुरा हश्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में सभी लोग शराब नहीं पीने की शपथ ले रहे थे उस वक्त मांझी ने शराबबंदी का विरोध क्यों नहीं किया था। आज जब एनडीए में चले गए हैं तो बीजेपी का राग अलाप रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के यह कहने पर कि मणिपुर में शराबबंदी खत्म कर दी गई है तो बिहार में भी खत्म होना चाहिए, शराबबंदी के कारण गरीब परेशान हैं, इसपर मंत्री ने कहा कि यह सब मांझी का बनावटी भाषा है, जो भी गरीब लोग हैं सब शराबबंदी से खुश हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। शराबबंदी से पूरे बिहार की जनता में खुशी की लहर है। जीतन राम मांझी कुछ भी बोल लें लेकिन बिहार से शराबबंदी कानून वापस नहीं लिया जाएगा।


वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रत्नेश सदा ने कहा कि नरेंद्र मोदी से अच्छे नेता नीतीश कुमार हैं। नरेंद्र मोदी धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं और नीतीश कुमार सभी धर्म को लेकर चलते हैं। जो नीतीश कुमार ने काम किया है वह जनता को मालूम है। वहीं बीजेपी के नेता द्वारा यह कहने पर कि जेडीयू के लोग शराब पीने वाराणसी जा रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग शराब पीने और बेचने वाले लोग हैं और अपने स्वार्थ के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।