बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
17-Mar-2023 01:59 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: अक्सर अपने बयानों से बिहार की राजनीति को गरमाने वाले पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने आज एक बार फिर नया विवाद छेड़ दिया है। जीतनराम मांझी द्वारा रावण को राम से बेहतर बताने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी विधायक विद्या सागर केसरी ने मांझी के इस बयान को सीरे से खारिज करते हुए कहा है कि मांझी जिस मर्यादा पुरुषोत्तम पर सवाल उठा रहे हैं खुद उनके नाम में श्री राम हैं।
बीजेपी विधायक ने पूर्व सीएम को नसीहत दी है कि वे राम पर अनर्गल बयानबाजी करने से बचे। मांझी राम पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उनके तो नाम में ही राम हैं। रावण राम से कभी महान नहीं हो सकता है। बुराई के प्रतीक रावण के चरित्र को भारत का बच्चा बच्चा जानता है लेकिन राम ने विश्व में एक मर्यादा को स्थापित करने का काम किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। जीतन राम मांझी को इसका ज्ञान लेने की जरूरत है। कोई भी राम को तभी जान पाएगा, जब राम के प्रति उसमें अगाध प्रेम होगा।
बीजेपी विधायक विद्या सागर केसरी ने कहा कि इस तरह के बयान से पूरे हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती है। लोगों को इस तरह के बयानों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी को एक दिन राम की शरण में ही जाना होता है, इसलिए उनके बारे में इस तरह का बयान देने से हर किसी को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह मामला सदन में आया तो इसपर बीजेपी सवाल उठाएगी। राम के प्रति मांझी की जैसी आस्था है उन्हें राम वैसे ही दिखते हैं।