चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
03-Jul-2020 02:09 PM
PATNA : आरजेडी के अड़ियल रवैया के कारण महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन नहीं हो पा रहा है. मांझी और कुशवाहा लगातार तेजस्वी यादव से इस मामले में पहल करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने इस मामले में कुशवाहा और मांझी को यह कहते हुए दरकिनार कर दिया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इन नेताओं से बातचीत करेंगे. अब कुशवाहा ने तेजस्वी के इस रवैए पर खीज निकालते हुए अपनी पार्टी के तीन नेताओं की कमिटी बना डाली है.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों से बातचीत करने के लिए जिन तीन नेताओं की कमिटी बनाई है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी के अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा शामिल है. कुशवाहा ने इस कमिटी का गठन कर कहीं न कहीं यह संकेत दिया है कि अगर तेजस्वी जगदानंद सिंह से बात करने को कह सकते हैं तो कुशवाहा भी अपने पार्टी के निचले स्तर के नेताओं को बातचीत का जिम्मा सौंप सकते हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने बजाप्ता एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है. माधवानंद ने अपनी तरफ से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में इन तीनों नेताओं की कमिटी बनाने की जानकारी दी है.
बता दें कि कोआर्डिनेशन कमिटी को लेकर लगातार उठा रहे मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी से बात करने के लिए आरजेडी ने जगदानंद सिंह को अधिकृत कर दिया है. अगर दोनों को कोई शिकवा-शिकायत है तो जाकर जगदानंद सिंह से मिलें और अपनी बात कहें. जगदा बाबू उनकी बातों पर गौर करेंगे.