ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / मांझी का पैंतरा बेअसर : 150 से कम विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं...

मांझी का पैंतरा बेअसर : 150 से कम विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, भाई वीरेंद्र बोले.. नीतीश-मांझी के बीच कोरोना पर हुई होगी चर्चा

18-Mar-2020 09:35 AM

By ARYAN

PATNA : मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आरजेडी पर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पैंतरा बेकार साबित हुआ है. जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात को आरजेडी ने नोटिस नहीं लिया है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच कोरोना को लेकर बातचीत हुई होगी.


आरजेडी प्रवक्ता ने विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल को लेकर भी एक बार फिर से स्थिति स्पष्ट कर दी है. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा होंगे और इस बात पर राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दे रखी है. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि आरजेडी इसकी परवाह नहीं करता कि कौन क्या कहता है हमें तेजस्वी यादव के चेहरे पर भरोसा है


मांझी की तरफ से दबाव की राजनीति की परवाह किए बगैर आरजेडी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में वह डेढ़ सौ से कम सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने जा रही. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि आरजेडी महागठबंधन में सबसे मजबूत जनाधार वाली बड़ी पार्टी है और इस लिहाज से हम डेढ़ सौ से कम विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं देने जा रहे.