ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर लगा झटका, अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई

30-May-2024 01:15 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि को 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिग की जांच कर रही ईडी ने तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया था। ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने भी सिसोदिया को अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं और नियमित जमानत की कोशिश में लगे हैं।


मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी। ऐसे में कोर्ट में इसको लेकर सुनवाई हुई। दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि को 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।


बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल केजरीवाल अंतरिम जमानत पर हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रचार का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।


दो दिन बाद यानी एक जून को केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने वाली है। ऐसे में उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की है। इससे पहले केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था।