Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
20-Mar-2023 04:08 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले की फर्जी वीडियो फैलाने के मामले में गिरफ्तार किये गये मनीष कश्यप का लिंक बॉलीवुड से भी जुड़ रहा है। बिहार पुलिस को मनीष कश्यप के एक बहुचर्चित एक्टर से करीबी रिश्ते की जानकारी मिली है। मनीष कश्यप मामले की जांच कर रही ईओयू की टीम बॉलीवुड अभिनेता से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि इससे पहले ईओयू की रडार पर पटना के बहुचर्चित खान सर समेत पांच कोचिंग संचालक आ चुके हैं। आरोप है कि इन पांचों कोचिंग संचालकों ने मनीष कश्यप को पैसे दिये थे।
बता दें कि शनिवार को मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया लेकिन आज बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू ने उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी लगायी है। ईओयू ने कोर्ट से कहा है कि मनीष कश्यप से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं. लिहाजा अदालत उसे रिमांड पर लेने की इजाजत दे।
इस बीच ईओयू सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक मनीष कश्यप मामले की जांच मुंबई और बॉलीवुड तक जा सकती है. ईओयू की जांच टीम को मनीष कश्यप के एक बॉलीवुड अभिनेता से करीबी संबंध होने की जानकारी मिली है. मनीष कश्यप न सिर्फ मुंबई जाकर एक्टर से मिलता रहा है बल्कि एक्टर ने मनीष कश्यप के बुलावे पर पटना में कार्यक्रम भी किया था. ईओयू ने पटना में मनीष कश्यप के ऑफिस और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की थी तो वहां भी बॉलीवुड एक्टर से संबंधित कुछ जानकारियां मिली हैं।
हालांकि ईओयू के एक अधिकारी ने कहा कि अभी शुरूआती लिंक मिले हैं. रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की जायेगी तो मामला ज्यादा क्लीयर होगा. पूरी जानकारी लेने के बाद ही ये तय किया जायेगा कि बॉलीवुड के एक्टर से पूछताछ की जाये या नहीं. लेकिन पुलिस की जांच टीम मनीष कश्यप के बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल के कॉल डिटेल से ये जानकारी ले रही है कि बॉलीवुड एक्टर से उसके संबंध कितना करीबी था. क्या दोनों के बीच पैसों का भी कुछ लेन-देन किया गया. सारी जानकारी लेने के बाद ही आगे कार्रवाई की जायेगी।
खान सर समेत पांच कोचिंग संचालक रडार पर
इस बीच ईओयू की जांच में पटना के पांच कोचिंग संचालक उसके रडार पर आये हैं. इनमें बहुचर्चित खान सर भी शामिल हैं. इन कोचिंग संचालकों पर मनीष कश्यप को आर्थिक मदद पहुंचाने का आरोप है. ईओयू की टीम ने एक कोचिंग संचालक से पूछताछ भी की है. वहीं खान सर से भी पूछताछ की जायेगी. अब तक की जांच में ये बात सामने आयी है कि मनीष कश्यप के कहने पर कुछ कोचिंग संस्थानों ने पटना में उसकी होर्डिंग लगायी थी. इसके लिए पटना नगर निगम और पुलिस की अनुमति भी नहीं ली गयी थी. ईओयू ने पटना नगर निगम को पत्र लिख कर सारी जानकारी मांगी है. वहीं कोचिंग संचालकों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने मनीष कश्यप के अकाउंट में पैसे क्यों ट्रांसफर किये थे।