ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत का मामला: ललन सिंह बोले- इस...

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत का मामला: ललन सिंह बोले- इस घटना से पूरा देश शर्मसार.. प्रधानमंत्री को देना होगा जवाब

20-Jul-2023 11:57 AM

By First Bihar

DESK: मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाना के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज से लोकसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने इस मामले पर सरकार को घेरने की तैयारी की है और नरेंद्र मोदी सरकार से जवाब मांग रही है। जेडीयू अध्यक्ष मुंगेर से सांसद ललन सिंह मानसून सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग दिया है।


मानसून सत्र में शामिल होने से पहले ललन सिंह ने मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा है कि मणिपुर की घटना देश के शर्मसार करने वाली घटना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं और अपनी जय जयकार कराते हैं और कहते हैं कि देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। देश के अंदर महिलाओं को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं, सभी लोगों को इसपर शर्म है और प्रधानमंत्री मौन धारण कर चुपचाप बैठे हुए हैं। प्रधानमंत्री अपने हाथ से केवल अपनी पीठ थपथएंगे, उन्हें इस घटना पर जवाब देना होगा।


मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शर्मनाक घटना को लेकर कहा कि मणिपुर की जो घटना सामने आई है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।


बता दें कि मणिपुर में इन दिनों जातीय हिंसा चरम पर पहुंच गया है। हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिससे मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में भारी तनाव है। इस वायरल वीडियों में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 4 मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से आती हैं। वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय के हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है।