खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jul-2023 12:35 PM
By First Bihar
DESK: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हैवानिय से पूरा देश शर्मसार है। इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाब मांगा जा रहा है। संसद को मानसून सत्र की शुरुआथ से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए घटना पर दुख जताया और कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मणिपुर की बेटियों के साथ यह हृदय विदारक घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना के दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना किसी भी समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप और गुनाह करने वाले किसी भी जगह के हों, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है।
उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मणिपुर की इस घटना के चलते देश की करीब 140 करोड़ जनता को शर्मिंदा होना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, देश की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि मणिपुर में इन दिनों जातीय हिंसा चरम पर पहुंच गया है। हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिससे मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है। इस वायरल वीडियों में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से आती हैं। वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय के हैं। मणिपुर में बीजेपी की सरकार है ऐसे में विरोधी दर सरकार से लगातार जवाब मांग रहे हैं।