ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जेडीयू के लिए अच्छी खबर, शुरुआती रुझानों में...

मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जेडीयू के लिए अच्छी खबर, शुरुआती रुझानों में मिली बढ़त

10-Mar-2022 10:37 AM

DESK : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना जारी है. और शुरुआती रुझानों से जनता दल यूनाइटेड के लिए भी अच्छी खबर निकल कर आ रही है. अपने दम पर मणिपुर और उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे जनता दल यूनाइटेड को रुझानों में बढ़त मिलती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश की 1 विधानसभा सीट पर जेडीयू को शुरुआती बढ़त मिली है. पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जेडीयू ने जौनपुर की मल्हनी सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्हें रुझान में 2500 की बढ़त फिलहाल मिली है.


मालानी सीट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत बिहार के कई मंत्रियों ने भी प्रचार किया था. जेडीयू ने इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. वीआईपी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी भी इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. और अब धनंजय सिंह ने शुरुआती बढ़त बना ली है. उत्तर प्रदेश के बाद मणिपुर से भी जेडीयू के लिए अच्छी खबर है. इस चुनाव में भी जेडीयू ने मणिपुर में बेहतर प्रदर्शन किया था. यहां से उसके कई विधायक भी थे लेकिन बाद में बीजेपी ने उन विधायकों को अपने साथ शामिल करा लिया था. इसे लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच संबंधों में खटास भी आया था. लेकिन एक बार फिर जेडीयू ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन दिखाया है.


मणिपुर में 3 विधानसभा सीटों पर जेडीयू ने शुरुआती बढ़त बनाई है. यहां कांग्रेस को भी फिलहाल 5 विधानसभा सीटों पर बढ़त है मणिपुर में बीजेपी सरकार की वापसी होती नजर आ रही है. बीजेपी ने यहां 25 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाकर रखी हुई है. मणिपुर विधानसभा के लिए कुल 60 सीटें हैं. यहां 25 सीटों पर अन्य को बढ़त हासिल है. इसमें जेडीयू की सीटें भी शामिल है. जेडीयू ने मणिपुर में जिन विधानसभा सीटों पर रुझानों में बढ़त बनाकर रखा हुआ है उनमें बिष्णुपुर, हियांग्लम, थंगमीबंद, तिपाईमुख शामिल है.