ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / महंगाई के खिलाफ काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेस सांसद, हिरासत में...

महंगाई के खिलाफ काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेस सांसद, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

05-Aug-2022 12:31 PM

DESK : महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है. राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी.


महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसमें राहुल गांधी के अलावा अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह गौरव गोगोई समेत कई सांसद शामिल हैं. इस दौरान  राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है. आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है. ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं.  


वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय से अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ रही हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है. मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इतना ही नहीं 10 से ज्यादा बसों को खड़ा कर दिया गया. ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा सके.