ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

विपक्ष की हूटिंग पर भड़के मंगल पांडे ने कहा.. बोल दूंगा तो बहुत सी बात खुल जाएगी

12-Jul-2019 01:19 PM

By 2

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष की जबरदस्त हूटिंग का सामना कर रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भड़क गए। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों पर सदन में जब भी मंत्री मंगल पांडे जवाब देने को खड़ा हुए विपक्ष ने जबरदस्त शोर शराबा किया। इससे भड़के मंगल पांडे ने विपक्ष को राज खोलने की धमकी दे डाली। विपक्ष के रवैए से नाराज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में खड़े होकर आरजेडी सदस्यों की तरफ देखते हुए कहा कि मैं अगर कुछ बोल दूंगा तो बहुत सी बातें खुल जाएंगी इसलिए मुझे शांत रहने दें। इसके पहले आरजेडी विधायक ललित यादव ने सदन में इस बात का ऐलान कर दिया कि मंगल पांडे जब तक स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं आरजेडी सदन में उनसे ना तो सवाल पूछेगा और ना ही उन्हें जवाब देगा। मंगल पांडे ने गुस्से में आकर जिस अंदाज में राज खोलने की धमकी दी उसके बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर मंगल पांडे कौन सी बात खोलने की धमकी विपक्ष को दे रहे थे। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट