ब्रेकिंग न्यूज़

Ration Card : सरकारी योजनाओं के फर्जी लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई, 1.86 लाख संदिग्धों को राशन कार्ड से हटाने का नोटिस SUCCESS STORY: अपमान और संघर्ष के बाद भी नहीं रुकी बिहार की बेटी, इतने हजार में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, मिला एंटरप्रेन्योर अवार्ड Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली

15 दिनों में चालू होगा एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड, जनवरी में आर ब्लॉक-दीघा सड़क का उद्घाटन, मंगल पांडेय ने किया एलान

15 दिनों में चालू होगा एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड, जनवरी में आर ब्लॉक-दीघा सड़क का उद्घाटन, मंगल पांडेय ने किया एलान

18-Nov-2020 05:49 PM

PATNA: बिहार के नये पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया. कार्यभार संभालने के बाद तुरंत बाद उन्होंने दो बड़े एलान किया. मंगल पांडेय ने एम्स-दीघा एलिवेटेड कॉरीडोर को अगले एक पखवाड़े में चालू करने का एलान किया. वहीं आर ब्लॉक से लेकर दीघा तक बन रहे 6 लेन रोड को दो महीने के भीतर पूरा कर लेने की भी घोषणा की. 


बिहार की नयी सरकार में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के मंत्री की भी जिम्मेवारी दी गयी है. आज वे अपने विभाग का कार्यभार संभालने पहुंचे. उन्होंने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा समेत दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद कई अहम एलान किये. 


नयी सरकार का तोहफा

मंत्री ने कहा कि पटना स्थित एम्स-दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर पर पखवाड़े भर के भीतर फर्राटा भर सकेंगे. ये बिहार की नयी सरकार का पटना के लोगों को पहला तोहफा होगा. एम्स-दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर बिहार का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है.  इसका निर्माण बीआरजीएफ की राशि से कराया गया है. ये एलीवेटेड कॉरीडोर सोनपुर-दीघा गंगा पुल को सीधे पटना एम्स से जोडेगा. मंत्री ने कहा कि इस सड़क से उत्तर बिहार को फुलवारीशरीफ स्थित एम्स से सीधी कनेक्टिवटीमिल जाएगी.


काम हो चुका है पूरा

मंत्री ने बताया कि एलीवेटेड रोड का काम पूरा हो चुका है. अब इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का टाइम लिया जा रहा है. सीएम का समय मिलते ही इस एलिवेटेड प्रोजेक्ट के उद्घाटन का दिन तय कर दिया जायेगा. मंगल पांडेय के मुताबिक एक पखवाड़े के भीतर इस प्रोजेक्ट पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगे. 


दो महीने में पूरा होगा आर ब्लॉक-दीघा मॉडल रोड

पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि दो महीने के भीतर मॉडल सड़क के रूप में बन रहे आर ब्लॉक-दीघा 6 लेन रोड का काम भी पूरा कर लिया जायेगा. जनवरी के पहले हफ्ते में इस सड़क के उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है. इस सड़क का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है. जो काम बचा है वह भी तय समय पर पूरा कर लिया जायेगा. 


कई नये पुल-सड़क का काम शुरू होगा

पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की कई सड़क और पुल की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. इनमें पटना में गंगा नदी पर गांधी सेतु के सामानांतर बनने वाला पुल, भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के सामानांतर बनने वाला पुल, कोसी नदी पर फुलौत ब्रिज, आरा मोहनिया फोर लेन रोड, रजौली-बख्तियारपुर फोर लेन रोड जैसी परियोजनायें शामिल हैं. चुनाव के कारण इन प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो पाया था. लेकिन अब इनका काम शुरू हो जायेगा.