बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Dec-2022 05:10 PM
EAST CHAMPARAN: जनसुराज पदयात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने तत्कालीन और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री पर जमकर हमला बोला। कहा कि पहले स्वास्थ्य विभाग बीजेपी के पास था। मंगल पांडेय इस विभाग के मंत्री थे और अब यह विभाग राजद के हाथ चला गया है। तेजस्वी यादव इस विभाग के मंत्री हैं। लेकिन आज तक बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधर पायी है। मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट कर दिया है। ग्रामीण इलाकों का हाल तो और बुरा है।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश जी को 2025 तक इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्हें अभी ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देनी चाहिए। चुनाव के वक्त नया फेस देने का क्या फायदा? जब नीतीश कुमार ने यह घोषणा कर ही दिया है कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा तो 2025 तक इंतजार करने का क्या मतलब?
गौरतलब है कि जनसुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शिवहर के बाद वे गोपालगंज जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी समस्या पलायन और बेरोजगारी है। शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा जिनके सदस्य कमाने के लिए दूसरे प्रदेश नहीं गये होंगे। पचास प्रतिशत लोग कमाने के लिए बिहार से पलायन कर रहे हैं। मनरेगा की बात करते हुए कहा कि मनरेगा को तो लोग पूरी तरह से भूल गये हैं।
सौ दिनों की जगह 40 दिन ही रोजगार लोगों को मिल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए बाहर जा रहे हैं जो चिंताजनक है। आंकड़ों के माध्यम से उन्होंने बताया कि बिहार में 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 38 प्रतिशत लोग ऐसे है जिनके पास जमीन नहीं है। पलायन की वजह बाढ़ और भूमिहीन होना है। जमीन नहीं रहने के कारण लोग कृषि भी नहीं कर पाते हैं।
वहीं एसएससी प्रश्नपत्र लिक मामले पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि यह रोजमर्रा की घटना बन गयी है। पिछले दस वर्षों में कई परीक्षा के पेपर बिहार में लिक हुए लेकिन जवाबदेही कोई नहीं ले रहा है। पिछली बार बीपीएससी का पेपर लिक हुआ था। तब जिस व्यक्ति को पकड़ा गया था। अगले दिन शिक्षा मंत्री के साथ उसकी फोटो छपी थी। प्रश्न पत्रों का लिक होना खबर नहीं है बिना प्रश्न पत्र लिक हुए एक्जाम होना न्यूज है। आगे उन्होंने कहा कि जो योग्य लड़के हैं जो मेहनत कर रहे हैं उनके पास पैसा देने और भ्रष्ट माध्यमों को इस्तेमाल करने के उपाय नहीं है। जिसके कारण उनके लिए बिहार में नौकरी मिलना बेहद मुश्किल है।