ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला भाजपा में शामिल : राज्यसभा सांसद दीपक...

मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला भाजपा में शामिल : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

24-Apr-2024 06:28 PM

By First Bihar

PATNA : बीजेपी में पाला बदलकर नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान करवाई।


बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीकांत निराला ने कहा कि मनेर हमेशा से राजद का वोटबैंक रहा है। लेकिन इस बार मनेर विधानसभा से बीजेपी लीड करेगी। बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मनेर विधानसभा भी आता है। जहां एक बार फिर से रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं श्रीकांत निराला के बीजेपी में शामिल होने से कहीं न कहीं मीसा भारती की मुश्किलें जरूर बढ़ेगी।


लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में आगामी 1 जून को पाटलिपुत्र सहित कुल 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। जिनका मुकाबला एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव से होगा। इससे पहले मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला बीजेपी में शामिल हो गये हैं। ऐसे में इसका असर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर भी पड़ सकता है।