मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
12-Mar-2020 02:33 PM
By tahsin
PURNIA: इंसान तो इंसान अब भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। मंदिर से चोरों ने भगवान की मूर्तियां चुराकर तो यहीं साबित किया है।राम-सीता-लक्ष्मण की कीमती अष्टधातु की मूर्तियों को चोरों ने मंदिर का ताला खोलकर उड़ा लिया। सुबह जब पुजारी की नींद टूटी तो मंदिर से भगवान गायब थे।
जिले के सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के गोकुल कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली । बताया जा रहा है कि मंदिर में भगवान राम , लक्षमण और सीता माता की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की गई है। मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में पुजारी रहते थे और रात में जब वह सोए हुए थे उसी क्रम में चोरों ने चाभी निकालकर मंदिर का ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि मूर्ति की कीमत लाखों में है।
मंदिर के पुजारी की सुबह में नींद खुली तो वे मंदिर में भगवान की मूर्ति नहीं देख कर दंग रह गये। उन्होनें तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और मंदिर के कमिटी के सदस्यों को दी। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी । वहीं घटना की सूचना पाते ही एसपी विशाल शर्मा खुद पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बारीकी से जांच की। पुलिस द्वारा खोजी कुते की मदद से भी जांच की जा रही है ।