ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार पुलिस की दंबगई; SHO और SDO ने मंदिर के पुजारी को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

02-Feb-2023 09:39 AM

By First Bihar

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले में कैमूर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों के साथ मारपीट करने का लगातार वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही कैमूर जिले के भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर 2 महिला कांस्टेबल द्वारा एक बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई कर दी गई थी। यह मामला शांत ही नहीं हुआ की मंदिर परिसर के अंदर एक पुजारी और एक लड़के को पीटने का वीडियो फिर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार वीडियो कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर का है। जो शनिवार का बताया जा रहा। 


पुलिस और प्रशासन के इस हरकत का मंदिर प्रशासन निंदा कर रहा है। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश किए लड़के की पिटाई करते चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार बताए जा रहे हैं तो वही पुजारी की पिटाई करने वाले अंचलाधिकारी पुलेंद्र कुमार बताये जा रहे हैं। सुदर्शन तिवारी पुजारी बताते हैं बच्चे दर्शन करने के लिए गए हुए थे उसी समय अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष आएं और बच्चों को मारने के लिए घुस गए। बच्चों को प्रताड़ित करते हुए उन्हें पुलिस पदाधिकारी द्वारा मारा गया। मैं बीच बचाव के लिए मोबाइल लेकर जब अंदर प्रवेश किया और वहां वीडियो बनाने लगे तो अंचलाधिकारी द्वारा मुझे भी पीटा गया।


भभुआ डीएसपी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जिस लड़के को पुलिस पीट रहे वह पुजारी का लड़का है। प्रबंधन समिति द्वारा 3 दिन पहले से ही मंदिर का गेट बंद करा दिया गया था उसके बावजूद तीन लड़के घुस गए थे और मंदिर के ही प्रबंधन समिति द्वारा सूचना मिला था जिसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष दोनों लोग पहुंचे थे। उसके बाद का वीडियो वायरल हुआ है । सूचना मुझे मिली है अभी तक जांच का कोई आदेश नहीं हुआ है आदेश होगा तो जांच किया जाएगा।