बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Dec-2019 08:20 PM
GOPALGANJ: मंदिर में प्रेमी जोड़ों को इश्कबाजी से रोकना महंत को महंगा पड़ गया। युवकों ने मिलकर महंत की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बना कर युवकों ने अश्लील कमेंट के साथ इसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के बेलबनवा स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर का है। मंदिर परिसर में इश्कबाजी करने से मना करने पर युवकों ने मंदिर के महंत को जमकर पीटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को हनुमान मंदिर दोपहर में कुछ लड़के लड़कियों के साथ मंदिर में पहुंचे। पहले तो महंत जयप्रकाश दास से मंदिर खोलने को कहा. जब उन्होनें इन्कार कर दिया तो कैंपस में बगीचा में जाकर बैठ गये। परिसर में लगे गुलाब तोड़कर एक-दूसरे को देने के बाद इश्कबाजी करने लगे। यह देख महंत ने टोका तो जम कर उनकी पिटाई कर दी। महंत ने जब विरोध में तलवार निकाला तो लड़के भाग खड़े हुए।
महंत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच में सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं। घटना तो लेकर स्थानील लोगों में आक्रोश हैं उन्होनें तत्काल कार्रवाई की मांग की है।