मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
26-Jun-2022 04:28 PM
JHARKHAND: झारखंड के मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की को अपना उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने 23 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को पटखनी दे दी है। उपचुनाव में मांडर सीट पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बीजेपी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने नेहा तिर्की को आशीर्वाद देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करना अब उनकी जिम्मेवारी है। गंगोत्री कुजूर ने नेहा तिर्की को कहा कि ठीक से काम करना। इस मौके पर नेहा तिर्की के पिता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार नेहा तिर्की ने बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को भारी मतों से चुनाव में शिकस्त दी है।
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कोर्ट ने बंधु तिर्की को तीन साल की सचा सुनाया था। कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद मांडर सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। देव कुमार धान के समर्थन में प्रचार करने AIMIM के प्रमुख ओवैसी भी आएं थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी उम्मीदवार के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास ने चुनाव प्रचार किया था।