बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
11-Apr-2024 10:41 AM
By First Bihar
PATNA : इश्क, प्यार और शादी यह तीनों ऐसे शब्द हैं, जिसके बारे में हर किसी ने कभी न कभी कुछ जरूर महसूस किया होगा। इसमें भी सबसे बड़ी बात शादी के समय आती है जब लड़की या लड़का एक-दूसरे को देखने के बाद दोनों में से कोई एक-दूसरे को पंसद नहीं करते और वह रिश्ता टूट जाता है। इसके बाद खुशी के माहौल में थोड़े आंसू निकल जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला पटना से निकल कर सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। दुल्हन ने दावा किया कि उसकी शादी किसी और से होने जा रही थी और वरपक्ष ने पहले किसी और लड़के को दिखाया था। यानी कि दूल्हे की शक्ल उस लड़के से नहीं मिलती है, जिसे पहले दिखाया गया था। लड़की वालों ने शादी से इनकार करते हुए लड़के वालों से उपहार में दिए एक लाख रुपये लौटाने की बात कही। इसके बाद भारी बवाल मच गया। वरपक्ष के लोग आग-बबूला हो गए और लड़की वालों को भगा दिया।
दरअसल, यह मामला पटना जिले के फतुहा का है। दुल्हन के परिवार वालों ने फतुहा थाने में बुधवार को नामजद शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का परिवार दीदारगंज थाना इलाके के गुलमहिया बाग का रहने वाला है। उनका आरोप है कि अपनी बेटी की शादी फतुहा थाना इलाके के नोहटा निवासी स्व.झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी। इस दौरान शादी से पहले उपहार स्वरूप एक लाख के गिफ्ट भी वरपक्ष को दिए गए थे।
उधर, जब कन्या पक्ष वाले लड़के को देखने गए तो वरपक्ष ने होने वाले दूल्हे राहुल के दूसरे भाई को दिखाकर शादी का दबाव बनाया। दुल्हन के मना करने पर वरपक्ष वाले मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे उस घर में शादी नहीं करनी है। उसके रुपये लौटाए जाएं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को बातचीत से सुलझाने की भी कोशिश की जा रही है।