ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पत्नी हुई प्रेग्नेंट तो साली को बुलाया..उसे भी गर्भवती कर ले भागा जीजा,...

पत्नी हुई प्रेग्नेंट तो साली को बुलाया..उसे भी गर्भवती कर ले भागा जीजा, वापस आने पर लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

12-Feb-2020 11:46 AM

BANKA: मनचले जीजा की शर्मनाक करतूत सामने आई है. बीवी के प्रेग्नेंट होने पर उसकी देखभाल के लिए एक जीजा ने अपनी साली को घर बुलाया. फिर उसे प्रेम के जाल में फंसाकर प्रेग्नेंट कर दिया. जिसके बाद बीवी को छोड़कर वो साली के साथ फरार हो गया.  


हैरान कर देने वाली ये ख़बर बांका के चांदन थाना क्षेत्र की है. चांदन थाने के बिशनपुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी देवघर जिले में हुई है. पत्नी के गर्भवती होने पर प्रदीप ने अपनी साली को घर बुला लिया. इसी बीच साली को प्रदीप ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बना लिया. जिसके बाद साली भी गर्भवती हो गयी. फिर एक दिन प्रदीप साली को लेकर फरार हो गया.


मंगलवार को जब गांव और परिवार के लोगों को पता चला कि मनचला जीजा चांदन में है. फिर प्रदीप के ससुराल के दर्जनों लोग चांदन पहुंचे और मनचले जीजा की जमकर धुनाई कर दी. मनचले जीजा को ससुराल वालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. कड़ी मशक्कत से पकड़ने के बाद गुस्साए परिवार के लोगों ने बीच सड़क उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. जीजा को पिटते देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. भीड़ से कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया.