Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
04-Jul-2023 07:33 PM
By First Bihar
DESK: मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गुंडे का नाम प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है। जो बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। बीजेपी नेता कि यह हैरान कर देने वाले वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
बीजेपी नेता ने ऐसा क्यों किया यह अब तक पता नहीं चल सका है। वीडियो में पेशाब करने वाला गुंडे ने शराब पी रखी है। शराब के नशे में वो धुत है और इस दौरान उसके हाथ में सिगरेट भी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिये हैं।
जब शिवराज सिंह चौहान को यह जानकारी मिली की आदिवासी युवक के शरीर पर एक शख्स ने पेशाब किया है। तब उन्होंने ट्विटर पर यह लिखा कि 'मामले की जानकारी ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।’
बताया जाता है कि विधायक केदारनाथ शुक्ला पर भी पहले मीडिया के साथ बदसलुकी का आरोप लगा था। केदारनाथ शुक्ला पर थाने में पत्रकारों के कपड़े उतारने का मामला सामने आया था। अब अब उनके प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगा है। अब उनके प्रतिनिधि की गंदी करतूत सामने आया है। इस दौरान वो सिगरेट पीते दिख रहा है वहां सड़क किनारे एक आदिवासी बैठा हुआ है जिसे देखते ही वो वहां गया और उस पर पेशाब करने लगा। ऐसा करने से पहले बीजेपी नेता ने एक बार फिर नहीं सोचा। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।