ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / पीएम नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म 'मन बैरागी' का पहला पोस्टर रिलीज,...

पीएम नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म 'मन बैरागी' का पहला पोस्टर रिलीज, बाहुबली ने शेयर किया फर्स्ट लुक

17-Sep-2019 01:32 PM

By 15

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज जहां एक तरफ पूरा देश उन्हें बधाईयाँ दे रहा है वहीं बॉलीवुड ने भी उनके बर्थडे को स्पेशल बना दिया है. दरअसल नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मन बैरागी' का आज फर्स्ट लुक जारी किया है. संजय लीला भंसाली पीएम मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्म बना रहे हैं और आज उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया. फिल्म के पोस्टर को बाहुबली प्रभास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. आपको बता दें कि फिल्म 'मन बैरागी' एक स्पेशल फीचर फिल्म होगी जिसमे पीएम मोदी कि जिंदगी से जुड़ी हुई कई ऐसी कहानियों को दर्शाया गया है जो अब तक पब्लिक प्लेटफॉर्म से दूर रही है.फिल्म का निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं वहीं फिल्म के लेखक संजय त्रिपाठी हैं. फिल्म के बारे में पूछे जाने पर भंसाली ने कहा - इस कहानी की यूनिवर्सल अपील और मैसेज ने मुझे आकर्षित किया. एक युवा के तौर पर पीएम मोदी की जिंदगी के टर्निंग प्वाइंट ने मुझे बेहद इंप्रेस किया. इस फिल्म में ऐसी कहानियों को दर्शाया गया है जिसे लोगों को जानना बेहद जरुरी है. ह्यूमन इंट्रेस्ट की कहानी है ‘मन वैरागी’ फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए लेखक संजय त्रिपाठी ने बताया- मेरे लिए ये एक ह्यूमन इंट्रेस्ट की कहानी है. ये एक शख्स के खुद को ढूंढने की कहानी है. जो आगे बढ़ता गया और आगे चलकर देश का इतना मजबूत नेता बना.''