ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / 'मन की बात' कार्यक्रम में पहुंचे संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना,...

'मन की बात' कार्यक्रम में पहुंचे संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, संजय जायसवाल ने भी ये कहा

26-Jun-2022 12:43 PM

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बिहार के दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत राज्य के कई नेता मौजूद थे. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 


बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने आज मुख्य रूप से आपातकाल के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि में आपातकाल के दौरान लोगों को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बिहार की भूमि के वीरों ने ही इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाया था. बिहार हमेशा से अन्याय खिलाफ आवाज उठाती रही है. 


बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मैं बिहार की पावन घरती को नमन करता हूँ. क्योंकि आपातकाल की बहुत बड़ी लड़ाई बिहार ने लड़ा है. इसी बिहार की मिट्टी से आपातकाल के विरूद्ध में लड़ाई आरंभ हुआ था. बिहार की मिट्टी पवन है. मैं अपने आप को धन्य मानता हूं कि मुझे बिहार आने का मौका मिला. 


वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आधुनिक भरत के इतिहास का जो सबसे काला अध्याय था, उसके बारे में बताया. इसके अलवा उन्होंने ने भारत में बढ़ती स्टार्ट-अप को लेकर अपनी बात रखीं. संजय जायसवाल ने कहा कि आज भारत तेजी से विकसित हो रहा है. देश में कई यूनिकॉर्न बन रहे हैं. हम एक ओर इतिहास याद रखने और दूसरी ओर बच्चों का भविष्य उज्वल करने की दिशा में काम कर रहे हैं.