Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
30-Apr-2023 08:51 AM
By First Bihar
PATNA : पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। पीएम का यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। मन की बात के सौवें एपिसोड से पहले एकवीडियो जारी किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि मन की बात कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के दौरान किस तरह की तैयारी की जाती है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मन की बात के 100वां एपिसोड को लेकर कई गुना बड़ी तैयारी की गई है। आज ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर पीएम मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसकी शुरआत 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। तब से ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। इसी के तहत आज इसका 100वां एपिसोड है।
बताया जा रहा है कि, BJP के सभी लोकसभा सांसदों से कहा गया है कि वो अपने अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुने हुए जगह पर लोगों के साथ इस प्रसारण को सुनें। इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सांसद करीब 1000 लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने देशभर में 2150 जगहों पर इस प्रसारण को सुनवाने का इंतज़ाम किया है। इसके ज़रिए 4-5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बताते चलें कि, अब तक किए गए प्रसारण में सेल्फी विद डॉटर, घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई। वहीं, पीएम मोदी ने जब से मन की बात कार्यक्रम शुरू किया है तब से देश में रेडियों के श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए बीजेपी औऱ सरकार ने रूपरेखा तैयार की है। पार्टी की तरफ़ से अपने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने का ज़िम्मा सौंपा गया है।