ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

मामूली विवाद को लेकर बेटे ने 82 वर्षीय पिता की कर दी हत्या, अपराधी मौके से फरार

12-Jun-2022 12:55 PM

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां एक व्यक्ति ने पिता-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 


बताया जाता है कि शनिवार को मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने 82 वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पताही थाने के एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि 42वर्षीय आरोपी राम विनय सिंह ने दाल की फसल को लेकर हुए विवाद के बाद काफी गुस्सा था। अचानक पिता और बेटे के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता चंद्र सिंह के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिसके बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, राम विनय की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। और पिता उसके दूसरे भाई शत्रुघ्न सिंह के साथ रहते थे। जो दिल्ली में काम करता है। पकारीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।