ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / news / मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

30-Aug-2021 08:40 PM

KISHANGANJ: कभी कभी मामली बात को लेकर हुए विवाद में किसी की जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला किशनगंज में सामने आया है जहां एक पति-पत्नी के बीच हुए नोंकझोल ने हत्या का रूप ले लिया। घटना टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत की है।


जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हत्या से हमला कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 

मृतका की पहचान सरफराज आलम की पत्नी सहेली बेगम के रूप में हुई है। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सहेली बेगम को लेकर सरफराज अपने ननिहाल आया हुआ था। तभी दोनों के बीच बकझक शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी की सरफराज ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही मौके से आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसके बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।