ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / जमुई में मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोलियों से भूना

जमुई में मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोलियों से भूना

15-Dec-2020 08:53 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां मामूली विवाद में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

घटना सिकंदरा थाना इलाके के बिछवे गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक लाख रूपय रंगदारी नहीं दिए जाने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक कि पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे  गांव निवासी दासु महतो का पुत्र प्रवीण कुमार महतो के रूप में की गई है, जो राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था . 

लॉकडॉउन होने  के कारण प्रवीण गांव आया हुआ था.  मृतक के परिजनों ने बताया कि 1 माह पूर्व अपराधी रंजीत यादव द्वारा मृतक प्रवीण महतो से एक लाख रूपए की रंगदारी की मांग की थी, नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया गया था.  सोमवार की देर रात गांव में कुछ करतब दिखाने का कार्यक्रम चल रहा था, वहां  प्रवीण भी गया था. इसी दौरान  रंजीत यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

भागते भागते अपराधियों  ने दहशत फैलाने के नियत से तीन राउंड हवाई फायरिंग की,  जिससे  मौके पर अफरा-तफरी मच गई.  घटना की जानकारी के बाद सिकंदर थाने पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण सड़क को जाम कर दिया है.