बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-May-2020 09:49 AM
JAMUI : खबर जमुई जिले से जहां दाढ़ी और टिक्की रखने के विवाद में जमकर मारपीट हुई है। झाझा के करमा गांव में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस पूरे विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 28 मई को करमा गांव में दाढ़ी और टिक्की को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ था। तुला यादव ने गुलाम नबी के दाढ़ी पर टिप्पणी की जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के बीच बाद में मारपीट भी हुई। इस घटना से एक दिन पहले भी गांव के ही दिनेश यादव, नरेश यादव और कलाम अंसारी, तनवीर अंसारी के बीच दाढ़ी और टिक्की रखने को लेकर विवाद हुआ था। दो-तीन दिनों के घटनाक्रम के बाद दोनों समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दाढ़ी और टिक्की के मामूली विवाद से बड़े बवाल में कई लोग जख्मी हो गए।