Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया
26-Dec-2020 07:32 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : दरभंगा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद की है, जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर पिस्टल तानने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. मौके पर पहुंची विवि थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.
घटना के संबंध में नीम पोखर निवासी उमेश ने बताया कि बिनीत नाम का युवक उसके भाई को मारने की धमकी दे रहा था और शुक्रवार की शाम उसके भाई पर पिस्टल तान दिया. इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर गए और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.
उधर सूचना पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश था और दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई. उन्होंने कहा कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है जिससे मामले का पूरा पता चल सके. उन्होंने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है और अब शांतिपूर्ण स्थिति है. 2 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है.