ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ममता बनर्जी से मिले नीतीश, तमिलनाडु नहीं जाने का बताया कारण ...

ममता बनर्जी से मिले नीतीश, तमिलनाडु नहीं जाने का बताया कारण

22-Jun-2023 06:51 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक कल पटना में होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा समेत विपक्षी दलों के कई नेता पटना पहुंचे हैं। 


पटना पहुंचते ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गई। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद वे सर्किट हाउस पहुंची जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे। 15 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी को तमिलनाडु नहीं जाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि 18 जून की रात में अचानक बैक पेन होने लगा और तबीयत बिगड़ गई। उसी के चलते हम वहां नहीं जा सके।