ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / ममता ने PM के चेहरे के लिए खरगे का नाम बढ़ाया तो बोले...

ममता ने PM के चेहरे के लिए खरगे का नाम बढ़ाया तो बोले नीतीश के मंत्री..अभी उम्मीद टूटी नहीं है

19-Dec-2023 07:48 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे तक चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश को नेतृत्व देने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया। 


हालांकि यह बात भी निकलकर सामने आ रही है इंडिया गठबंधन की बैठक में अभी संयोजक का चयन नहीं हो पाया है सिर्फ ममता बनर्जी ने खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया है। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने भी हामी भर दी है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किये जाने पर कहा कि मुझे उम्मीद थी नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना जाएगा लेकिन अभी उम्मीद नहीं टूटी है। हमे उम्मीद है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के पद के लिए जरूर चुने जाएंगे। नीतीश कुमार के चेहरे के साथ ही देश में परिवर्तन संभव हो सकता है। 


वही बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप प्रधानमंत्री फेस होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि पहले हमें जीतकर आना होगा। पहले एक होकर भाजपा के खिलाफ जीतना होगा। जीतकर आने के बाद ही कौन होगा सीएम पद का चेहरा इसका पता चलेगा। 


वही इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार को धोखा देने में लालू प्रसाद यादव सफल हो गये। प्रधानमंत्री पद का प्रलोभन दिखाकर नीतीश कुमार को चौराहे पर लाकर छोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाकर सपने को चकनाचूर कर दिया। प्रधानमंत्री का पद विपक्षी एकता में एक अनार सौ बीमार की तरह हो गया है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करेंगे?विपक्षी एकता खड़गे के चेहरे को कितना पसंद करेगी यह आने वाला समय ही बताएगा। खड़गे को पहले अपने बेटे द्वारा सनातन के खिलाफ दी गई बातों पर सफाई देना होगा। सनातन धर्म का अपमान खड़गे के बेटे ने किया है। खड़गे इस विषय पर क्या सोचते हैं पहले इस पर सफाई दें। 


बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन 30 जनवरी 2024 से आम चुनाव के लिए संयुक्त कैंपेन करेगा। इसमें I.N.D.I.A गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता मेगा रैली को संबोधित करेंगे और जनता के बीच जाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक I.N.D.I.A गठबंधन की पहली रैली बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में हो सकती है।

news image


news image